फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दफन की गई किशोरी का पुलिस ने शव निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा कलां गांव में पशुबाड़े में दफन किशोरी का शव पुलिस ने आधी रात को खोदकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फौरीतौर पर इसे हत्या बताया जा रहा है। शक की सुई घरवालों पर है।
विज्ञापन

गांव के देशराज राजपूत ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री रैना अपने कमरे में सो रही थी। सुबह बिस्तर पर वह मृत अवस्था में मिली। पिता ने जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस को बगैर सूचना दिए घर के पशुबाड़े में शव को दफना दिया। उधर, कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना देकर हत्या की आशंका जताई।
इस पर एसपी अभिनंदन, एसडीएम रावेंद्र सिंह तथा सीओ नितिन कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार तिवारी ने अफसरों की मौजूदगी में रात में ही शव को बाहर निकलाया। पूरी वीडियोग्राफी की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतका रैना राजकुमार इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, पोस्टमार्टम हाउस में परिजन नहीं आए। गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें