फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुर के रसूख में दबा थानेदार, एसपी के हस्तक्षेप से दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 19 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न से परेशान एक महिला की शिकायत पुलिस ने ससुर के प्रभाव में दबा दी, लेकिन जब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई तो कार्रवाई हुई और महिला थाना में पति समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 निवासी गीता की शादी 10 अक्टूबर 2024 को गाजियाबाद कोर्ट में मटौंध क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी राहुल से हुई थी। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक गुड़गांव में रहे, लेकिन ससुराल पक्ष की दहेज की मांग और मारपीट से परेशान गीता का वैवाहिक जीवन बिगड़ गया। बीती 23 जून को जब वह अपने पति के घर पहुंची तो ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। गीता के अनुसार ससुरालवालों ने उससे पांच लाख रुपये दहेज लाने की मांग की।
विज्ञापन

जब वह शिकायत लेकर मटौंध थाने पहुंची तो ससुर शिवगोपाल के रसूख के चलते दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही फटकारकर भगा दिया। हताश गीता ने सीधे एसपी पलाश बंसल से मिलकर और अपनी आपबीती सुनाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने महिला थाना को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने पति राहुल, ससुर शिवगोपाल, सास कुंवर बाई सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

पत्नी को प्रताड़ित करने पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बांदा :
शहर के मर्दननाका निवासी गुड़िया ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उसका पति जाहिद ऊर्फ अच्छू आए दिन उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता है। पीड़िता दो बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा व भरण-पोषण के लिए मजदूरी करती है। बावजूद इसके पति द्वारा बीते कई माह से प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर महिला पुलिस ने पति जाहिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें