फोटो - 01 सिमौनी गांव में लगी आग से नष्ट हुआ सामान। संवाद
- फोटो : udhampur news
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के सिमौनी गांव में शार्ट सर्किट से चार मकानों में आग लग गई। घटना में गृहस्थी जलकर राख हो गई।
शुक्रवार की शाम गांव के यूनुस खान के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए बगल में बने बद्दी, हाफिज हलीम व बउरा के मकानों को भी अपनी जद में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों ने उसे बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पा सके।
पीड़ितों ने आग से गृहस्थी व अन्य सामान नष्ट होने की बात कही और करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अंदेशा जताया। ग्राम प्रधान शाकिर खान ने बताया कि आग से यूनुस का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लेखपाल को घटना की सूचना दी गई है। पीड़ितों को दैवीय आपदा कोष से मुआवजा दिलाया जाएगा। (संवाद)