बांदा। बच्चों के संरक्षण और उनकी देखरेख तथा उनके साथ मधुर व्यवहार के लिए पुलिस को ट्रेंड किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्कशाप आयोजित की गई।
हाईकोर्ट और अपर पुलिस महानिदेशक (महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन), उत्तर प्रदेश के निर्देशों का हवाला देकर विशेष किशोर पुलिस इकाइयों को ट्रेनिंग दी गईं। उन्हें बताया गया कि थाना स्तर पर बच्चों के साथ सद्व्यवहार किया जाए।
उनकी सुरक्षा का ख्याल रहे। प्रशिक्षकों ने बताया कि बच्चे पूरी तरह परिपक्व नहीं होते हैं, इसलिए उनके प्रति विशेष संवेदनपूर्ण व्यवहार की जरूरत है। भले ही वह अपराधी हों, लेकिन उसे बाल आपचारी कहा और माना जाए।
उनमें सुधार की संभावनाएं होती हैं। प्रशिक्षण की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने की।