राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर खुर्द में छात्राओं को शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर खुर्द में बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने छात्राओं और शिक्षकों को मतदान की शपथ दिलाई। छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली।
गांव में चुनाव विषय पर नुक्कड़ नाटक किया गया। कमला ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से जानकारी दी। मांसी ओमर ने पोस्टर प्रतियोगिता कराई। नीलम ने चुनावी पाठशाला कराई। रंगोली व स्लोगन राइटिंग के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग दिया।
पोस्टर प्रतियोगिता में पिंकी देवी (कक्षा 10) प्रथम, भोला प्रसाद द्वितीय व ज्योति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के आयोजन में सलमान, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।