फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी सीसीटीवी की निगरानी में होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रवक्ता पदों की लिखित परीक्षा (पीजीटी) 17 व 18 अगस्त को मंडल मुख्यालय, बांदा में होगी। इसमें कुल 3863 परीक्षार्थी शिरकत करेंगे। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
विज्ञापन

इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज सदस्य डॉ. हरेंद्र कुमार राय ने प्रशासनिक अफसरों के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ. राय ने बताया कि उन्होंने मंडल मुख्यालय के दो परीक्षा केंद्रों को चयनित किया है। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में व्यवस्थाएं देखीं हैं।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व बैठक व्यवस्था दुरुस्त पाई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। 17 अगस्त को दोनों पालियों में 2251 व 18 अगस्त को 1612 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीटिंग प्लान एक कक्ष में 24 परीक्षार्थियों का होगा। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके पूर्व भी उन्होंने 31 जुलाई, सात और 8 अगस्त को टीजीटी कराई है। उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधानाचार्य, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें