फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन बने कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष

विज्ञापन
Pawan became the new president of the Collectorate Employees Union - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट की कमान अब कलक्ट्रेट लिपिक पवन कुमार वर्मा संभालेंगे। गुरुवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार सविता को 20 वोटों से हराया। सूरज पाठक निर्विरोध महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में स्थित संघ कार्यालय में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार और पवन के बीच सीधा मुकाबला हुआ। पवन को 48 और विनोद को 28 वोट मिले। महामंत्री पद पर सूरज पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र यादव, संयुक्त मंत्री पद पर कुसुम यादव और आडीटर के लिए अनुराग शुक्ला को निर्विरोध चुने गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम दास गुप्ता और अशरफ अली के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में अशरफ अली ने 53 वोट हासिल करके एक मात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुरुषोत्तम को 30 वोटों से शिकस्त दी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर अखिलेश प्रजापति और ज्ञानेंद्र दुबे के बीच हुए मुकाबले में अखिलेश 43 वोट लेकर विजयी हुई।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र दुबे को 33 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजबहादुर और रमेश कुमार यादव आमने-सामने थे। रमेश यादव को 44 वोट मिले। राजबहादुर 31 वोट पा सके। रमेश ने 13 वोट से कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। सांस्कृतिक-क्रीड़ा मंत्री पद पर अजय कुमार तिवारी ने बुशरा खानम को 24 वोटों से हराया। अजय को 50 और बुशरा को 26 वोट मिले।
दिनभर निर्वाचन/मतदान की गहमा-गहमी के बीच 76 मतदाता कर्मियों ने वोट डाले। दो कलक्ट्रेट कर्मियों वोट नहीं डाल सके। कुल 78 मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव अधिकारी के रूप में कलक्ट्रेट के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव व कृष्ण कुमार वाजपेयी उपस्थित रहे। विजयी पदाधिकारियों को माला पहनाकर कलक्ट्रेट कर्मियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें