बांदा। 15 हजार रुपये मानदेय समेत कई मांगों को लेकर पैरावेट/पशुमित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। प्रमुख सचिव (पशुधन) को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन में कहा कि पैरावेट/पशुमित्रों का कार्य जोखिम भरा है। दस लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए।
बुंदेलखंड अध्यक्ष राजेश सिंह पटेल के नेतृत्व में पैरावेट/पशुमित्र कलक्ट्रेट पहुंचे और डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पैरावेट/पशुमित्र पशुपालन विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत काम कर रहे हैं।
कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, बधियाकरण, प्राथमिक पशु चिकित्सा, गर्भ जांच और पशु गणना समेत पशु कैंप व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा देते हैं। सरकार द्वारा दी जा रही अल्प प्रोत्साहन राशि से परिवार का जीवन यापन संभव नहीं है।
मौजूदा समय में पैरावट व पशुमित्रों को 15 हजार रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाए। विभागीय अस्पतालों में योग्यता व कार्य अनुभव के आधार पर ड्यूटी लगे।
ज्ञापन देने वालों में श्यामसुंदर सिंह, वेद प्रकाश द्विवेदी, आनंद बिहारी, विजयभान सिंह, कमलेश कुमार, शिवप्रसाद, राजेश कुमार, आरबी यादव, कमलेश कुमार सिंह, मइयादीन तिवारी, छोटेलाल करवरिया, विनोद कुमार, अमित कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित