फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके जाने से पेंटर ने लगाया फंदा

Mon, 15 Jan 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पेंटर ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने उसका शव बालकनी के दरवाजे पर लटका देखा तो जानकारी हुई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चूना भट्ठी काशीराम कालोनी निवासी अफतर उर्फ बाबू (35) ने रविवार की रात अपने कमरे में रस्सी से बालकनी के दरवाजे में फंदा लगा लिया। भाई शकूर व भांजे मुबारक ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी पत्नी जरीना उनसे झगड़ा कर इकलौती बेटी के साथ अपने मायके प्रतापगढ़ चली गई थी। बाबू पत्नी के वापस न आने से वह परेशान रहते थे।
विज्ञापन

घटना के समय भी वह शराब पीकर आया था। पत्नी से फोन से बातचीत भी हुई थी। कुछ दिन पहले वह छतरपुर से मजदूरी करके बांदा आए थे। इसी चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें