बांदा। 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल होगा। ऐसे में जनपद में 53 मतदेय स्थल और बढ़ गए हैं। अब जनपद में 1507 प्रस्तावित मतदेय स्थल होंगे। पहले जनपद में 1454 मतदेय स्थल थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विस स्तर पर अब 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल होगा। तिंदवारी में 369 के स्थान पर 384, बबेरू में 370 के स्थान पर 387, नरैनी में 386 के स्थान पर 403 व बांदा में 329 के स्थान पर 333 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
जिनका मंगलवार को आलेख्य प्रकाशित कर दिया गया है। क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय सहित निर्वाचन कार्यालय की बेवसाइट पर सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में किसी को कोई सुझाव या आपत्ति हो तो वह 31 अगस्त तक जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध करा सकता है।