फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की विधवा को डेढ़ लाख का चेक सौंपा

विज्ञापन
One and a half lakh check handed over to farmer's widow - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/बबेरू/खप्टिहा। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुराग पटेल ने अतर्रा में लापरवाही बरतने पर सहायक चकबंदी अधिकारी रामदास यादव का वेतन रोकने के आदेश दिए। तेरा-ब-गांव निवासी मृतक सुरेश सिंह की विधवा रमा को कृषक दुर्घटना योजना का डेढ़ लाख का चेक व डेढ़ लाख की एफडी दी।
विज्ञापन

ओरन के रणजीत ने पीएम सम्मान निधि में फर्जी निस्तारण की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, सीएमओ विजय तिवारी, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, क्षेत्राधिकारी आनंद पांडेय, मंडी सचिव रविंद्र कुमार, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, मंडी सलाहकार राजेश द्विवेदी, कोतवाली निरीक्षक वीरेंद्र त्रिपाठी, कस्बा इंचार्ज पवन पांडेय आदि मौजूद रहे। डीएम ने निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण किया।
बबेरू में एसडीएम दिनेश कुमार ने 69 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण किया। सीओ सियाराम, तहसीलदार अजय कुमार, बीडीओ डा. प्रभात कुमार, कोतवाली प्रभारी कृष्ण कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे। पैलानी में एसडीएम सुरभि शर्मा ने 19 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया। थानाध्यक्ष जसपुरा सुनील कुमार सिंह, एडीओ पंचायत तिंदवारी विनोद कुमार, पैलानी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें