फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सचिवों को नोटिस, जवाब मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानीटरिंग में आठ सचिव सचिवालयों से नदारद मिले और फोन भी नहीं उठाया। डीपीआरओ ने इन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय से सचिवों की सचिवालयों में उपस्थिति की मानीटरिंग की गई। डीपीआरओ डा. रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि बिसंडा सचिव रामदास कुशवाहा सचिवालय में नहीं मिले। रोस्टर के अनुसार इन्हें उतरवां जाना था, लेकिन उन्होंने शाहपुरसानी में होना बताया।
इसी विकास खंड के सचिव अजीत कुमार का मोबाइल बंद मिला। एक अन्य सचिव शशांक और महुआ के सचिव अनुरूद्ध सिंह ने फोन नहीं उठाया। शैलेंद्र सोनी ने फोन बंद कर लिया। जसपुरा के सचिव चंदन सिंह को रोस्टर के अनुसार सबादा में होना चाहिए था, लेकिन वह नरौली में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमासिन के सचिव अविनाश कुमार व नरैनी के सचिव रवींद्र कुमार ने फोन नहीं उठाया। इन सभी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें