फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मनरेगा में अधिक भुगतान पर बीडीओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मनरेगा में शासन के आदेशों को दर किनार कर डेढ़ लाख से अधिक का सामग्री भुगतान करने पर बीडीओ कमासिन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस आशय का आदेश संयुक्त आयुक्त मनरेगा ग्राम्य विकास हरेंद्र कुमार सिंह ने सीडीओ को भेजा है।
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त मनरेगा ने बताया कि 25 जुलाई 2024 को सामग्री मद में 250.00 करोड़ रुपये समस्त जनपदों को जारी किए गए थे। निर्देश थे कि 1.50 लाख रुपये से कम धनराशि वाले एफटीओ का ही भुगतान किया जाए, लेकिन राज्य स्तर पर परीक्षण करने पर पाया गया कि विकास खंड कमासिन में 1.50 लाख से अधिक धनराशि वाले कुल 14 एफटीओ आपके स्तर से हस्ताक्षरित किए गए हैं।
इससे स्पष्ट है कि शासन के आदेशों की अवहेलना की गई है। इसे मानवीय त्रुटि भी नहीं माना जा सकता है। यह काम जानबूझकर दूसरे को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है। पांच सितंबर तक कारण स्पष्ट करें, अन्यथा यह माना जाएगा कि आपको इस संबंध में कुछ नहीं कहना है। इसे घोर लापरवाही व आदेशों की अवहेलना मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ कमासिन ओम प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि कुछ एफटीओ में त्रुटि हो गई थी। स्पष्टीकरण मांगा गया जिसे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें