फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास निर्माण में लापरवाही पर 17 सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजनाओं के आवास निर्माण में लापरवाही पर 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द आवास पूरे न होने पर चालू माह मई का वेतन रोककर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बबेरू डॉ. सुभाषचंद्र द्विवेदी ने ग्राम पंचायत सचिव कमल कुमार यादव, राकेश सिंह, अनिल कुमार, अय कुमार पटेल, अजय पाल सिंह को नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष 31 सीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। शत प्रतिशत लाभार्थियों को प्रथम किस्त व 29 को द्वितीय और 21 लाभार्थियों को तृतीय किस्त दी जा चुकी है। लेकिन निर्माण कार्य की प्रगति में कोई सुधार नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत अलिहा में देव कुमार, पारा बिहारी में विद्या, लक्ष्मी प्रसाद, जुबैदा खातून, घनसौल में राममूरत, भभुवा में शिवदेवी, रयान में रामकरन, रामचरन, सिमौन में कल्लू, रानी, ब्योजा में सत्यनारायण के आवास तृतीय किस्त अवमुक्त होने के बाद भी अधूरे हैं।
उधर, नरैनी बीडीओ ने पीएम आवास निर्माण की प्रगति में सुधार न होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल कुमार, अरुण कुमार, ध्यानचंद्र, प्रीतम सिंह, महेश कुमार, मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार, विनय कुमार, शशि प्रकाश, संतोष कुमार, सतीश कुमार, सुरेश कुमार को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द आवासों का निर्माण पूरा न होने पर मई माह का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्रवाही प्रस्तावित करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें