फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 किसानों को दिया मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृषि विवि में उत्तर प्रदेश के सात जिलों के 55 किसानों व महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नम्रता यदु निदेशक (छत्तीसगढ़, रायपुर मशरूम फार्म), स्वतंत्र सिंह (मशरूम उद्यमी, देवरिया) ने प्रशिक्षणार्थियों को वर्चुअल माध्यम से टिप्स दिए।
विज्ञापन

विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण 16 अगस्त से शुरू किया गया था। शनिवार को इसका समापन हुआ। प्रशिक्षण में बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, मिर्जापुर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
10 विशेषज्ञों ने 20 से ज्यादा विषय पर प्रशिक्षण दिया। मशरूम यूनिट प्रभारी डॉ. दुर्गा प्रसाद ने उत्पादन तकनीक, प्रमुख रोग, कीट एवं विकार के लक्षण और रोकथाम पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन

पादप रोग विज्ञान विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बुंदेलखंड व अन्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मशरूम उद्यमी बनाना था। कुलपति डॉ. यूएस गौतम ने किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें