फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हत्यारोपी के सीएम को संबोधित पत्र में सीबीआई जांच की मांग

Fri, 30 Oct 2026 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम भाइयों की हत्या के मामले में जेल में बंद पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा का एक पत्र सामने आया है।
विज्ञापन

यह मुख्यमंत्री को संबोधित है, जिसमें उसने जौनपुर के सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और उनके भाई शिवशरण कुशवाहा पर राजनीतिक साजिश के तहत हत्या के मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने जेल प्रशासन को ऐसा कोई पत्र मिलने से इनकार किया है।
महेंद्र पाल वर्मा के परिजन की ओर से सार्वजनिक किए गए मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में उसने लिखा है कि पिता सुरेंद्र पाल वर्मा पांच बार विधायक और दो बार मंत्री रहे। मां जिला पंचायत सदस्य थीं। वह खुद जिला पंचायत सदस्य रह चुका है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की पन्ना विधानसभा सीट से 2013, 2018 और 2023 में चुनाव लड़ चुका है। उसने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बांदा सदर सीट से सपा का टिकट मांग रहा था।
आरोप है कि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा अपने भाई शिवशरण को बांदा सदर सीट से चुनाव लड़ाना चाहते हैं। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने अपने लोगों के साथ मिलकर दो बच्चों की हत्या के मामले में फंसा दिया। उसने दावा किया कि घटना के दिन वह गांव में मौजूद नहीं था। पत्र में उसने सीबीआई जांच की मांग की है।
जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि महेंद्र पाल की ओर से जेल प्रशासन को ऐसा कोई पत्र नहीं दिया गया है। यह पत्र कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं है।
-
पत्नी ने हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
पत्र के अनुसार महेंद्र पाल की पत्नी अंजना वर्मा ने भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। पुत्रवधू कोमल सिंह ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर महेंद्र पाल और वादी भइयाराम का नार्को व ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की मांग की थी।


दोहरे हत्याकांड की विवेचना जारी
नंदवारा दोहरे हत्याकांड की विवेचना जारी है। चार आरोपियों की कस्टडी रिमांड के बाद मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। विवेचक और नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रताप सिंह के अनुसार दिसंबर तक विवेचना पूरी कर न्यायालय में केस डायरी दाखिल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें