फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट खुदाई कर रही पालिका की जेसीबी

विज्ञापन
Municipality's JCB doing private excavation - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। अध्यक्ष के पावर सीज होने और प्रशासक की नियुक्ति के बाद नगर पालिका परिषद में अंधेरगर्दी मची है। इसकी ताजी बानगी का खुलासा खुद पालिका अध्यक्ष ने किया है। अध्यक्ष ने परिषद की जेसीबी को निजी कार्य में इस्तेमाल होते पकड़ा है।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि सोमवार को वह शहर के इर्द-गिर्द जन संपर्क करने निकले थे। इसी दौरान देखा कि गंछा गांव के बजरंग पुरवा के नजदीक बाईपास पर पाइप लाइन के लिए नगर पालिका की जेसीबी खुदाई कर रही थी। मशीन से निर्माणाधीन बाईपास अवरुद्ध था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सिंचाई के लिए डाली जा रही प्राइवेट पाइप लाइन की खुदाई नगर पालिका की जेसीबी से कराई जा रही है। अध्यक्ष ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टर शहर के बाहर प्राइवेट कार्य करा रहा है। बताया कि उनके पावर सीज होने के बाद शहर की सफाई पर ध्यान न देकर सफाई इंस्पेक्टर अवैध काम कर रहे हैं। पावर सीज होने के पूर्व उन्होंने सफाई इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन रोका था। अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस बारे में नगर पालिका प्रशासक सुधीर कुमार सिंह को अवगत कराया है। प्रशासक ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें