फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: जेल अधीक्षक के बाद भाजपा नेता को मिली धमकी, बोला- हमारे निशाने पर तुम सभी, लोकेशन हमारे पास है

Sat, 06 Apr 2024 08:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, बांदा

सार

फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा नाम हिन्दू आतंकवादी संगठन के सदस्य के रूप में निकला है। अतीक भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल अधीक्षक के बाद अब भाजपा नेता को जाम से मारने की धमकी दी गई है। नेता की शिकायत पर एसपी अंकुर अग्रवाल मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद सर्विलांस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मामले में माफिया अतीक व मुख्तार के नाम धमकाया गया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी अधिवक्ता एवम भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्र में विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मुदित शर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उनके फोन पर एक वाट्सअप कॉल आई, फोन करने वाले ने नाम पता पूछा। इसके बाद उसी नम्बर से दूसरा फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारा नाम हिन्दू आतंकवादी संगठन के सदस्य के रूप में निकला है। अतीक भाईजान की हत्या में तुम्हारे शहर के पंडितों का हाथ है। मुख्तार भाईजान की हत्या में भी पंडितों का हाथ है। हम सभी को बता रहे हैं। हमारे निशाने पर तुम सभी लोग हो। तेरे घर की लोकेशन हमारे पास है। 
विज्ञापन

इसके बाद मुदित ने पुलिस अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक मामले की शिकायत की। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। फोन करने वाले को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें