बांदा। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को मंडल के चारों जनपदों में बच्चों के लिए पीकू वार्ड बनाए गए हैं।
चित्रकूट के खोह में 100 बेड और जिला अस्पताल बांदा समेत श्रीनगर (महोबा) व कुरारा (हमीरपुर) सीएचसी में 40-40 बेड के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) वार्ड बनाए गए हैं। शुक्रवार को नामित नोडल अफसरों की मौजूदगी में मॉकड्रिल होगा।
अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) डा. आरबी गौतम ने बताया कि मॉकड्रिल में डाक्टर्स समेत अस्पताल स्टाफ व एंबुलेंस कर्मी मौजूद रहेंगे। पीकू वार्ड के कुल बेडों में 20-20 बेड आईसीयू के लिए आरक्षित किए गए हैं।