फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या के खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। बदौसा थाना क्षेत्र के गर्गपुर निवासी भूरी देवी ने आईजी से बेटे की हत्या का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि उसका बेटा नवनीत शुक्ला परिवहन निगम प्रयागराज डीपो में परिचालक के पद पर कार्यरत था। 28 जून 2021 को बेटे का शव संदिग्ध हालात में रेलवे रोही ब्रिज पुल के पास मिला था।
विज्ञापन

आशंका जताई कि उसके बेटे की हत्या सुनियोजित तरीके से कर शव को ब्रिज पुल के पास फेंक दिया गया है। हिस्से की जमीन हड़पने का भी कुचक्र रचा जा रहा है। वह न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

हत्या का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और उसकी जानमाल की रक्षा करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें