फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने जनवरी में पुल शुरू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
MLA gave instructions to start the bridge in January - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। सीमावर्ती फतेहपुर जनपद को जोड़ने वाले औगासी गांव स्थित यमुना नदी में निर्माणाधीन पुल का रविवार को क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा व उप परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन ने निरीक्षण किया। विधायक ने जनवरी माह में पुल शुरू कराने के निर्देश दिए। कहा कि पुल निर्माण पर तत्कालीन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

निर्माण धीमी गति से चलता रहा। भाजपा सरकार बनने के बाद निर्माण में तेजी आई। उन्होंने पुल निर्माण के लिए धन स्वीकृत कराया। 30 जून तक पुल निर्माण की मियाद रखी गई थी, लेकिन बारिश की वजह से निर्माण नहीं हो सका। अब निर्माण कार्य में तेजी है। उन्होंने जनवरी माह तक पुल को शुरू कराने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें