फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन्यू का एमडीएम नहीं, बीएसए से जवाब तलब

विज्ञापन
Menu's not MDM, BSA's answer sought - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। खुद द्वारा गोद लिए गए कतरावल गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में शनिवार को डीएम कुछ देर तक अध्यापक की भूमिका में रहे। बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर इबारत लिखकर शिक्षा दी। उनकी पढ़ाई का स्तर भांपा। मिड-डे मील का जायजा लिया।
विज्ञापन

यह मेन्यू के मुताबिक नहीं मिला। स्कूल की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। डीएम ने प्रधान को 10 दिन के अंदर विद्यालय परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल अध्यापकों को निर्देश दिए कि एक हफ्ते के अंदर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए।
उधर, स्कूल की पुताई न होने और मेन्यू के मुताबिक मध्यान्ह भोजन न बनने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और बड़ोखर ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उधर, डीएम ने डिंगवाही गांव के प्राथमिक विद्यालय में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। बीएलओ गुुरु प्रसाद अनुपस्थित मिले। बताया गया कि अब तक 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
डीएम ने निर्देश दिए कि घर-घर जाकर 18 से 19 वर्ष की उम्र वाले नए मतदाताओं को फार्म भराकर सूची में नाम शामिल करें। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) सौरभ यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें