फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। बागेश्वर कसौंधन वैश्य समाज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कसौंधन ने कहा कि समाज दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म कर सामूहिक विवाह को बढ़ावा दें। संगठन को मजबूत कर रानीतिक भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कस्बे के ओरन रोड सिटी पैलेस में बागेश्वर महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन मजबूत करें। ताकि आपकी शक्ति का सभी लोहा माने।
सामाजिक कुरीतियों और भेदभाव को बुलाकर समाज को आगे बढ़ाए, बच्चों को शिक्षित करें, समाज के उत्थान के लिए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दें और गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद गुप्ता ने समाज की एकता के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

डा. सत्यनारायण गुप्ता, काजू गुप्ता, सीताराम, देवेंद्र बसंत, लक्ष्मी नारायण, कुलदीप गुप्ता, शिव प्रसाद, अवधेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष, आशीष कुमार गुप्ता, रामचंद्र, राजेंद्र कुमार, वेदमित्र, शिव शंकर, अरविंद गुप्ता, भूरा गुप्ता, ओमप्रकाश, मन्ना गुप्ता, लल्लू गुप्ता, नवल, संतराम, अमित कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें