फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता निशा ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पांच मई 2025 को हमीरपुर जिले के मौदहा निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति कुलदीप, सास आशारानी, ननद वंदना और ननदोई इंद्रपाल दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह नकदी और सामान की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की जाती थी। बीती 27 मई को उसके पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसके पिता उसे अपने घर ले आए, तब से वह अपने घर में रह रही है। मटौंध थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन

-

सड़क हादसे में हुई पुत्र की मौत पर प्राथमिकी
बांदा। देहात कोतवाली के गांव भिम्मा का पुरवा गुरेह निवासी प्रियंका ने बदौसा थाने में दी तहरीर में बताया कि बीती आठ जुलाई को बदौसा थाना क्षेत्र के गांव तुर्रा के बगलनपुरवा के पास उसका पुत्र सूर्यप्रताप सिंह उर्फ अनिकेत (18) अपनी बाइक के पास खड़ा था, तभी वहां लापरवाही से वाहन चलाते हुए आए वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़िता की तहरीर पर बदौसा थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआई आशीष पटेरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें