मंडलायुक्त को फीस के मुद्दे पर अनुरोध पत्र सौंपते स्कूल संगठन के नवल किशोर चौधरी।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड अन-एडेड स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। इसमें कहा है कि कोविड-19 में स्कूल बंद चल रहे हैं। शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। विद्यालयों ने कोई शुल्क वृद्धि नहीं की हैै। वाहन शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
अभिभावकों से सिर्फ मासिक फीस ली जा रही है। कहा कि अभिभावक भ्रम के चलते स्कूल फीस जमा नहीं कर रहे हैं। ऐसे में टीचर और स्कूल स्टाफ को वेतन देने में संकट खड़ा हो गया है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि फीस को लेकर कोई ऐसा हल निकाला जाए कि अभिभावक, स्कूल और प्रबंधतंत्र को कोई दिक्कत न हो। ज्ञापन मंडलायुक्त गौरव दयाल को उनके आवास पर एसोसिएशन अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने सौंपा। इस अवसर पर डा.मनीष गुप्ता, विनोद यादव, श्याम निगम आदि मौजूद रहे।