बांदा। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में शनिवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से 1090 नंबर डायल कर छेड़छाड़ की से बचाव के गुर सिखाए।
अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने कंप्यूटर लैब में योगासन ध्यान स्वयं कर छात्राओं को प्रतिदिन अभ्यास करने को कहा। उनके साथ सभी प्राध्यापकों ने योगाभ्यास किया।
मिशन शक्ति सह नोडल अधिकारी डॉ. विनोद सिंह चंदेल ने छात्राओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। छात्राओं के समूह ने नुक्कड़ नाटक से कोविड महामारी से सुरक्षा एवं बचाव के लाभ बताए।
महाविद्यालय एनएसएस इकाई की तीनों प्रभारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. अंकित तिवारी, डॉ. ज्योति मिश्रा ने सहभागिता की। इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. अस्तुति वर्मा आदि रहे।