बांदा। खुद को श्रम विभाग का बताकर गांवों में पंजीयन के नाम पर उगाही करते पकड़े गए आठ युवकों की घटना के बाद श्रम विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नियुक्त कर उनके नाम और मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
कहा कि उनके विभाग के नाम पर कहीं भी उगाही या गैर कानूनी कार्य की इन्हें सूचना दें। चित्रकूटधाम मंडल के उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने कुछ गांवों में श्रम विभाग के नाम पर अवैध उगाही की रविवार को छपी खबर को हवाला देकर कहा कि श्रम विभाग की जो भी योजनाएं चल रहीं हैं।
उनका रजिस्ट्रेशन या पंजीकरण आदि जन सेवा केंद्रों से हो रहा है। इसमें कोई शुल्क नहीं है। पंजीयन आदि निशुल्क हो रहा है। उपायुक्त ने कहा कि श्रम विभाग से संबंधित पंजीयन आदि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा किया जाने की सूचना पर श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को सूचित करें।
इन श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को दें सूचना
बांदा : विनीत त्रिपाठी- 9839889793, सुनील कुमार शुक्ला-9169028604, महेंद्र कुमार शुक्ला-7310432556
हमीरपुर : असद खां-9457227373, अरुण कुमार तिवारी- 9140094089
महोबा : महेंद्र सिंह- 7668080111
चित्रकूट : दुष्यंत कुमार- 8318884169