फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज में कोरोना से निजात की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ऐ मौला, मुल्क से कोरोना की वबा (महामारी) खत्म फरमा। रमजान माह के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज के बाद रोजेदारों की यह दुआ भी गूंजी। कोविड-19 गाइडलाइन के चलते मस्जिदों में एक मुश्त नमाजियों की भीड़ नहीं जुटी।
विज्ञापन

निर्धारित संख्या में बारी-बारी से नमाजियों ने कई मस्जिदों में नमाज अदा की। शुक्रवार को तीसरा रोजा था। साथ ही पहला जुमा। सुबह से ही रोजदार और अन्य नमाजियों में जुमा की नमाज के लिए उत्साह और तैयारियां थीं, लेकिन मस्जिदों में कोरोना गाइडलाइन लागू होने से एक साथ एक बार में सिर्फ 5 लोगों को ही दाखिले की अनुमति थी। मुख्यालय की मुख्य नवाबी जामा मस्जिद में भी जत्थों में कई राउंड में नमाज अदा की गई।
शेख सरवर की मस्जिद, मरकज मस्जिद कोतवाली रोड, कचहरी मस्जिद, रब्बानी मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद, मदीना मस्जिद, नूरानी मस्जिद समेत शहर की करीब दो दर्जन मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन पर अमल करते हुए जुमे की नमाज अदा की गई। दुआ में पूरे मुल्क से कोरोना खत्म होने और बीमारों को सेहतमंद होने की दुआएं की गईं। जुमा के मद्देनजर रोजदार और नमाजियों की संख्या भी कुछ ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें