फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर दो दिन से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के आजाद नगर में किराए के कमरे में बड़े भाई के साथ रह रहा 15 वर्षीय किशोर लापता हो गया। वह कोचिंग के लिए निकला था। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस को भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी रमाकांत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छोटा भाई शिवाकांत उसके साथ यहां किराए के कमरे में रहता था। वह 19 जुलाई को सुबह 8 बजे से लापता है।
जरूरी काम होने पर वह बाहर चला गया था। वापस आने पर भाई की गुमशुदगी की जानकारी हुई। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने अपहरण का भी अंदेशा जताया है। हालांकि यह भी बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। इंसपेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें