फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

विज्ञापन
बांदा से, सदर तहसील के पास कानूनगो को पकड़ती एंटी करप्शन टीम। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शिक्षक से उसकी जमीन की हदबंदी के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत ले रहे सदर तहसील के कानूनगो को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (टीएफ इकाई) की ट्रैप टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीम उसे लखनऊ ले गई। इस कार्रवाई के दौरान यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

सदर तहसील के महोखर (देहात कोतवाली) गांव निवासी और त्रिवेणी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक निरंजन कुमार चक्रवर्ती ने गांव स्थित अपनी जमीन की हदबंदी के लिए एसडीएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट से कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) होरीलाल को हदबंदी करने का आदेश जारी हुआ था। हदबंदी के लिए कानूनगो ने 8000 रुपये मांगे। शिक्षक ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम और अपने संगठन यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन को दी। साथ ही कानूनगो से पैसा देने की भी बात तय कर ली।
सोमवार को दोपहर करीब एक बजे शिक्षक निरंजन कुमार ने सदर तहसील के पास जजी चौराहे में जूस की दुकान में कानूनगो को 8000 रुपये दे दिए। वहां पहले से आसपास मौजूद एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को रंगेहाथ दबोच लिया। टीम की अगुवाई ट्रैप टीम प्रभारी/इंस्पेक्टर इश्त्याक वारसी कर रहे थे। आरोपी को साथ ले जाकर टीम ने शहर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही अगली कार्रवाई के लिए अपने साथ लखनऊ ले गई। गिरफ्तार कानूनगो चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

यूटा टीम चला रही घूसखोरों के खिलाफ अभियान
बांदा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश संयोजक विक्रांत पटेरिया ने बताया कि उनका संगठन भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान चला रहा है। अब तक 196 घूसखोरों को एंटी करप्शन टीम से पकड़ाया है। बुंदेलखंड में अभी ऐसे कई अधिकारी और कर्मचारी रडार पर हैं। यूटा की टीम में रमाकांत शुक्ला, कुलदीप क्रांतिकारी, अश्वनी यादव आदि भी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें