अतर्रा। प्राइवेट बस चालकों द्वारा बस स्टैंड की जगह चौक बाजार में सवारियां ढूंढने में लगभग डेढ़ घंटा भीषण जाम लग गया, जिससे त्योहारों की खरीदारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए बाशिंदों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
बिसंडा में सुबह प्राइवेट वाहनों द्वारा स्टैंड में खड़ी करने के बजाए थाने के चंद कदम दूर मुख्य चौक पर खड़े करने से वाहनों की निकासी न होने से जाम लग गया। डेढ़ घंटे भीषण जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाने से नोकझोंक भी होती रही।
ब्रज गोपाल गुप्ता, मोनू सिंह, विनोद द्विवेदी, पिंकू तिवारी, हरिशंकर, बृजेश कुमार, शैलेंद्र आदि ने प्राइवेट बस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।