Jain society opposed the Baghpat incident
- फोटो : BANDA
बांदा। बागपत जिले के बड़ागांव स्थित जैन धर्म के तीर्थ क्षेत्र त्रिलोक तीर्थ संस्थान में श्रद्धालुओं के ऊपर किए हमले के विरोध में बुधवार को श्री 1008 मुनिसुब्रतनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी की बांदा इकाई ने विरोध जताते हुए कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर सुरजीत कुमार को सौंपा।
अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन की अगुवाई में जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन में कहा कि 15 अगस्त को बाहर से आए जैन श्रद्धालुओं पर समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया। घटना के विरोध में पूरे जैन समाज ने बैठक कर इस कृत्य की निंदा की। प्रस्ताव पास किया कि हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में जैन समाज के लोग शामिल रहे।