Issue raised in the seminar of not giving mark sheets
- फोटो : BANDA
बांदा। चालू वर्ष में दशमोत्तर छात्रवृत्ति के ऑनलाइन डाटा लॉक करने के प्रधानाचार्यों को टिप्स दिए गए। उधर, आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को अंक पत्र न जारी करने का मुद्दा बैठक में उठाया गया।
प्रधानाचार्यों ने कहा कि जारी की जा रही टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) में ही उत्तीर्ण होने की एंट्री की जा रही है। मंगलवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षतिपूर्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के बारे में प्रधानाचार्यों को जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पूर्व 31 जुलाई को महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में उच्च शिक्षण संस्थाओं के संस्थाध्यक्षों को जानकारियां दी गईं थीं। गोष्ठी को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी दीपाली गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने सभी का आभार जताया। गोष्ठी में 162 प्रधानाचार्य शामिल रहे। (संवाद)
-------------------