फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का निरीक्षण कर देखे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को महुआ मंडल के निवादा, माधवपुर, सोहाना, पड़ुई, गंगा पुरवा, बांधा पुरवा आदि गांवों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तुरंत निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सभी शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं बताईं। किसान सम्मान निधि राशि खातों में पहुंचने, उज्ज्वला योजना, शौचालय आदि के बारे में भी जानकारी ली।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सदाशिव अनुरागी, पिंटू तिवारी, पूर्व डीडीसी डा. अनिल त्रिपाठी, महुआ मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, अमरमणि त्रिपाठी, मुन्नीलाल चौरसिया, सुधीर मिश्रा, राका अवस्थी, राजकिशोर सिंह और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें