फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मासूम को सरकारी वैन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। घर के सामने खेल रहे दो साल के बच्चे को बबेरू की ओर से आ रही डाक पार्सल वैन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वैन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव निवासी शिवम (2) पुत्र श्यामबाबू मंगलवार की शाम सड़क किनारे स्थित अपने घर के सामने खेल रहा था तभी बबेरू की ओर से आए डाक पार्सल वैन ने उसे टक्कर मार दी। पिता श्यामबाबू ने बताया कि दो पुत्रियों में शिवम इकलौता भाई था। शिवम की मां संगीता रो-रोकर बेहाल है।
श्यामबाबू मजदूरी करते हैं। वह भूमिहीन हैं। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से पूरा परिवार गमजदा है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालक मौके से भाग निकला है। संबंधित सरकारी विभाग से संपर्क किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें