फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चुनाव से पहले पाला बदलने की मची होड़

Wed, 07 Feb 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लोकसभा चुनाव से पहले पाला बदलने की होड़ सी मची है। बुधवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने जनपद के दो नगर पंचायतों के चेयरमैन व दो बसपा नेताओं ने भगवा चोला ओढ़ लिया है। इससे दूसरे सियासी दलों में खलबली मची हुई है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के समक्ष इन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि तिंदवारी नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय चुनाव जीतीं सुधा साहू और ओरन नगर पंचायत से चुनाव जीते कांग्रेस के लक्ष्मीनारायण द्विवेदी को भाजपा में शामिल कराया गया है। इसी तरह वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य बसपा के राजाराम विश्वकर्मा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसपा के अरुण कुमार सिंह उर्फ रजोल भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में पूरे मनोयोग से जुटने की शपथ ली।
भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह, राजेश द्विवेदी, अखिलेश श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें