फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में 2.64 करोड़ से राजस्व ग्रामों में लगेंगे सीमा स्तंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड के पांच हजार से अधिक राजस्व ग्रामों में सीमा स्तंभ लगाए जाएंगे। स्तंभों की स्थापना में आने वाला 2.64 करोड़ का खर्च समेकित गांव निधि से होगा। प्रति स्तंभ के क्रय व स्थापना का खर्च 1100 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के आयुक्त/सचिव रजनीश गुप्ता ने जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा कि सीमा विवाद के एक मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर शासन ने बुंदेलखंड के राजस्व ग्रामों में सीमांकन व सीमा स्तंभ लगाए जाने का निर्णय लिया है। तीन माह के अंदर जनपद के राजस्व ग्रामों में सीमा स्तंभ लगा दिए जाए। बांदा में 5152 स्तम्भों की स्थापना पर 56 लाख 67 हजार 200, हमीरपुर में 279 स्तंभों की स्थापना पर 30 लाख 6900 हजार,
महोबा में 885 स्तंभों की स्थापना पर 97 लाख 35 हजार, चित्रकूट में 3885 स्तंभों की स्थापना में 42 लाख 73 हजार 500, झांसी में 4364 स्तंभों की स्थापना में 48 लाख 400, जालौन में 4202 स्तंभों की स्थापना पर 46 लाख 22 हजार 200 रुपये खर्च आएगा। यह धनराशि समेकित ग्राम निधि से खर्च की जाएगी। सीमा स्तंभ लगाने का काम मनरेगा के मजदूरों से कराया जाए। ताकि ग्रामीण मजदूरों को रोजगार भी मिले। इस कार्य में गंभीरता के साथ पूरा किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें