नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर लंबे समय से की जा रही गैस रिफिलिंग पर इंस्पेक्टर राकेश कुमार तिवारी ने छापा मारा। यहां 100 से अधिक घरेलू गैस सिलिंडर पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से छह रिफिलिंग मशीनें, दो कांटा बांट बरामद किए गए। पिकअप गाड़ी सढ़ा गांव की ग्रामीण गैस एजेंसी की बताई जा रही है। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के लिए सूचित किया है। (संवाद)