बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के कलेक्टर पुरवा में सड़क किनारे झाड़ियों में मिली नवजात बालिका की बुधवार को तड़के मौत हो गई। मंगलवार की देरशाम गंभीर हालत में नवजात को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था।
एसएनसीयू वार्ड प्रभारी डॉ. आदित्य कुमार ने बताया कि लगभग साढ़े सात माह में जन्म होने से उसकी हालत गंभीर थी। वार्मर में रखने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। बाल कल्याण समिति उसे प्रयागराज ले जाने की तैयारी में थी, लेकिन इसके पूर्व उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मुर्दाघर में रखा दिया है। कोतवाली देहात उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह ने बताया कि नवजात को झाड़ियों में फेंकने वालों की खोजबीन की जा रही है।