फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह सख्ती हुई तो घट सकता है मतदान ग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए कई चरणों के चुनाव में यह बात सामने आई कि सुरक्षा कर्मियों ने मतदाताओं को सेल्फी प्वाइंट तक अपना मोबाइल फोन ले जाने ही नहीं दिया। ऐसे में यह सेल्फी प्वाइंट बेमतलब साबित हुए। इनमें सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मतदाताओं के बीच चर्चाओं में कहा गया कि एक ओर मतदान बढ़ाने की जोरशोर से कोशिशें की जा रही हैं। दूसरी तरफ मतदान के दिन सुरक्षा कर्मी और अफसर जरूरत से ज्यादा और मनमानी पाबंदियां और सख्तियां करके खौफ का माहौल पैदा कर देते हैं। ऐसे में तमाम मतदाता मतदान केंद्र जाना पसंद नहीं करते।
मतदान ग्राफ गिर जाता है। उधर, रविवार को तीसरे चरण में कानपुर में हुए मतदान में यही स्थितियां होने पर वहां के एक भाजपा नेता ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि मतदान केंद्रों में सेल्फी प्वाइंट तक मोबाइल फोन ले जाने और इसके बाद फोन वहीं जमा करने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

उधर, यहां जिला उप निर्वाचन अधिकारी/एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट तक मतदाताओं को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी। वहां कर्मचारी तैनात रहेंगे जो सेल्फी लेने के बाद मोबाइल अपने पास जमा कर लेंगे और वोट डालने के बाद वापस कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें