फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने अमर सिंह

विज्ञापन
नव निर्वाचित बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, महासचिव मनोज द्विवेदी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव में अमर सिंह राठौर ने 12वीं बार जीत हासिल कर संघ चुनाव में नया रिकार्ड कायम किया है। महासचिव पद पर मनोज द्विवेदी तीसरी बार काबिज हुए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव की धूम रही। 172 में से 170 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर अमर सिंह राठौर ने 104 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी दिलदार वर्मा को 38 मत से शिकस्त दी। दिलदार को 66 वोट मिले। महासचिव पद पर मनोज द्विवेदी ने 87 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष द्विवेदी को 5 वोटों से हराया। संतोष को 82 वोट मिले। एक वोट अवैध हो गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विपिन कुमार मिश्रा ने 100 वोट लेकर सतीशचंद्र चंदेल को 31 मतों से हरा दिया। सतीशचंद्र को 69 वोट मिले। कोषाध्यक्ष में सुशील कुमार गुप्ता ने 61 मत पाकर नरेंद्र कुमार गुप्ता (54 वोट) को 7 वोटों से हराया। इस पद में 3 वोट अवध हो गए। पुस्तकालय मंत्री में दिनेश कुमार कुशवाहा ने 139 मत पाकर प्रतिद्वंदी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी को 114 मत से हराया। सुरेंद्र त्रिपाठी को 25 वोट मिले।
विज्ञापन

मतदान और मतगणना निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल अवस्थी, सहायक निर्वाचन अधिकारी राममिलन कुशवाहा, अवधेश कुमार तिवारी की देखरेख में हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया।
उन्होंने खेरापति गौरा बाबा स्थान पर माथा टेका। अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडेय, सूरज बाजपेई, कमलेश सिंह यादव, संतोष द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, ब्रह्मदत्त शुक्ला, हरीबाबू शुक्ला, अवनीश तिवारी, मनीष गर्ग, राजाराम शुक्ला, रमेश शुक्ला, चंद्रपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें