फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। पैसे न देने पर झगड़े के बाद फांसी लगा ली। सात माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

शहर के खुटला निवासी मुन्नीलाल श्रीवास का पुत्र आकाश (19) बुधवार को दोपहर घर के बरामदे में केबल का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। मजदूरी से शाम को लौटे माता-पिता ने शव लटका देखा तो सन्न रह गए। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
चाचा रवि ने बताया कि आकाश नशे का लती था। नशे के लिए माता-पिता से पैसे मांग रहा था। न देने पर झगड़ा किया था। इसके पूर्व भी पैसे न मिलने पर झगड़ा करता था। दो-तीन बार जान देने की कोशिश कर चुका था। बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। सात माह पूर्व उसने अपने पसंद की स्वजातीय युवती से शादी की थी। कोरोना के चलते तीन माह पूर्व वह पत्नी को लेकर घर आ गया था। पिता कपड़े धुलाई की दुकान किए हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें