फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध संबंधों के शक से आहत महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध संबंधों के शक से आहत महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति को पत्नी के मौसेरे भाई के साले पर था शक। इसी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिस पर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के घनसौल गांव निवासी सुधा देवी (26) ने शुक्रवार को सुबह घर के बाहर बनी छानी में लकड़ी की बल्ली से धोती से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पति संदीप छानी में पहुंचा तो सुधा को फंदे से लटका देखा। सुधा के भाई बेड़ी पुलिया चित्रकूट निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सुधा की शादी पांच साल पहले संदीप के साथ की थी।
उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं। जीजा संदीप दिल्ली में रहकर कमाता है। सुधा के घर में उसके मौसेरे भाई के साले नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी यश कुमार का आना-जाना था। पति के दिल्ली से आने पर सुधा और संदीप के बीच यश को लेकर विवाद हो गया। संदीप को यश का आना-जाना नागवार लगता था। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी के चलते सुधा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

उधर, मनोज ने बताया कि यश सुधा के शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी करना चाहता था। बिसंडा इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि परिजन अवैध संबंधों का शक जता रहे हैं। प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें