फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन से प्राइवेट बिजली कर्मी की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। प्राइवेट बिजली कर्मी की एचटी लाइन से मौत हो गई। लगभग चार घंटे तक शव खंभे पर टंगा रहा। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के अघरोरी गांव निवासी प्रदीप उर्फ बबलू (25) पुत्र बृजपाल कुशवाहा खुरहंड बिजली सब स्टेशन में प्राइवेट तौर पर काम करता था। मंगलवार को सुबह हस्तम गांव एचटी लाइन का फ्यूज ठीक करने गया था। सुबह लगभग 11 बजे वह खंभे पर चढ़कर फ्यूज जोड़ रहा था तभी करंट में चिपक गया।

उसकी वहीं मौत हो गई। मृतक के पिता अधिवक्ता बृजलाल कुशवाहा ने बताया कि वह लगभग तीन साल से प्राइवेट तौर पर खुरहंड फीडर में काम करता था। सूचना देने के बाद लगभग चार घंटे तक कोई बिजली कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। तीन बजे एसडीएम अतर्रा और बिसंडा, अतर्रा थाना पुलिस और बिजली विभाग के एसडीओ घटनास्थल पहुंचे। शव उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अवर अभियंता राजेश श्रीवास का कहना है कि बिना शट डाउन लिए अनाधिकृत रूप से काम कर रहा था। मृतक के मौसेरे भाई लवलेश कुशवाहा ने बताया कि छह माह के अंदर गांव में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व प्राइवेट बिजली कर्मी बुद्दा आरख की लाइन ठीक करते समय करंट से मौत हो गई थी।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें