बुधवार को स्कूलों में होली की छुट्टियां हो गईं। बालक-बालिकाओं ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगा बनाकर होली का जश्न मनाया। टीचर्स और स्टाफ ने भी होली की मौज-मस्ती की। अब चार दिनों बाद स्कूल खुलेंगे।
शाइनिंग स्टार स्कूल मेें बच्चों ने जमकर होली का जश्न मनाया। एक-दूसरे का रंग गुलाल से सराबोर कर दिया। मौज-मस्ती भी की। प्रिंसपल जे जमां ने बच्चों को गुलाल लगाकर जश्न की शुरूआत की।
बच्चों को शुभकामनाएं देने के साथ ही यह हिदायत भी दी कि सुरक्षित होली खेलें। इस अवसर पर अर्पणा, मंजुला सिंह, किरन अग्निहोत्री, मोनिका श्रीवास्तव और कुमारी लक्ष्मी शर्मा आदि शामिल रहीं।