मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कचहरी स्थित संघ भवन में होली मिलन समारोह मनाया। अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की मुबारकबाद दी।
बुधवार को अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे व महामंत्री सईद अहमद ने त्योहारों को आपसी सौहार्द का अवसर बताया। संयुक्त राजस्व कर्मचारी महामंत्री बालमुकुंद पांडेय, कृपाराम भार्गव, छोटेलाल, रजमोहन प्रसाद, मो. शाकिर अजीम, मो. अशरफ, मंजू अग्रवाल, अनीसा बानो, वंदना सिंह, नवलकिशोर ने रंग-गुलाल उड़ाया।
उधर, बबेरू बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने रंग-गुलाल लगाकर होली समारोह मनाया। फाग व होली गीत गाए। अध्यक्ष रमेश सिंह पवार व मंत्री दिनेश सिंह ने सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाने को कहा। राम खिलावन प्रजापति, मैकूलाल प्रजापति, रामेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, जयगोपाल गुप्ता, शमरेंद्र शर्मा, रामप्रताप वर्मा, संतोष यादव, नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।