फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से वृद्ध समेत दो की मौत, डेंगू का एक रोगी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में डेंगू व बुखार का कहर थम नहीं रहा है। सोमवार को एक और डेंगू का मरीज मिला है। अब जिले में डेंगू मरीजों की 28 पहुंच गई। उधर, बुखार से ग्रसित वृद्ध समेत दो लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल में बुखार के लगभग 13 मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को लगभग 1200 नए मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इसमें से ज्यादातर बुखार से पीड़ित रहे। शहर के धीरज नगर में श्रेयांश (15) को गंभीर हालत में सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से बुखार आ रहा है। निजी पैथालॉजी में डेंगू पॉजिटिव बताया गया है। उधर, जसपुरा सीएचसी क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव निवासी देवीदयाल (85) की बुखार की चपेट में आने से सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे रविवार को दोपहर भर्ती किया गया था। वहीं, महुआ गांव निवासी साधु (30) की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई।
उधर, सोमवार को रमेश (35) बबेरू, सुखवीर (60) लोहरा, साफिया (40) अलीगंज, हरेराम (18) महुटा, रवि (22) जारी, अरमान (2) बदौसा, बच्ची (48) भटौरा, इंद्रकला (30) कमासिन आदि जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। बुखार से इनकी हालत खराब है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनीत सचान और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव से बुखार और सर्दी-जुकाम, खांसी के मरीज बढ़े हैं। सुबह-शाम ठंड और दोपहर के तेज धूप ने मौसमी बीमारियां और बढ़ा दीं। खासकर यह मौसम बच्चों के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें