बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचत प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा की गई और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। बुधवार को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में ईल्डर्स कमेटी की बैठक हुई। कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने बताया कि मंगलवार को हुए जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक दीक्षित, महामंत्री में रामप्रकाश शिवहरे राजा, कोषाध्यक्ष में बृजेश कुमार द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद दिनेश कुमार निर्वाचित हुए है।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष में चंद्रशेखर तिवारी, सामान्य उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार सिंह, नीरज कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासन में कमलेश कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन में रामसिंह, संयुक्त सचिव पुस्तकालय में प्रशांत कुमार विजयी रहे। वरिष्ठ कार्यकारिणी में सदस्य पद पर जौहरीलाल, दिनेश निगम, अशेाक कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद असलम खां, सुनील गुप्त, रामबिहारी व कनिष्ठ सदस्य पद पर विमलेश कुमार तिवारी, संजय, अजय कुमार, हर्षित, योगीश पुरवार, बुद्धराज प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। बाद में सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश दुबे, महामंत्री ओम प्रकाश सहित इल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)