फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह ठीक हो जाएं खोदी गई सड़कें : आयुक्त

Wed, 07 Feb 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने में जो सड़कें खोदी गई हैं, उनकी फरवरी तक मरम्मत करा दी जाए।
विज्ञापन

बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कार्यों की समीक्षा में आयुक्त ने कहा कि जनपद बांदा में 2171, हमीरपुर में 2005 व महोबा में 2208 तथा चित्रकूट में अवशेष पेयजल कनेक्शन दिये जाने का कार्य 15 फरवरी पूरा कर लिया जाए
। अन्यथा कड़ी ीकार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर में ओएसटी का कार्य भी शीघ्र पूर्ण किए जाने तथा चित्रकूट में अवशेष पानी टंकियों के निर्माण का कार्य फरवरी माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। मंडल में शुद्ध पेयजल व सड़क मरम्मत कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्राप्त दी जाए। हमीरपुर की पत्यौरा परियोजना में ओवर हेड टैंक के निर्माण कार्य के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, सीडीओ चित्रकूट, महोबा, बांदा सहित अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें