फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड के बेटे ने बंदूक से गोली मार खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम नशे में धुत युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि युवक का पिता झांसी की एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात है। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रामबरन फौजी के मकान में किराए पर रहने वाले राजेंद्र आरख के बेटे पुष्पेंद्र (22) ने देर शाम बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार, राजेंद्र झांसी की एक बैंक में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं, जबकि उनका बेटा अपनी मां के साथ यहां किराए के मकान में रहता था। शाम को घर के अंदर से फायर की आवाज सुनकर जब पुष्पेंद्र की मां अंदर पहुंची तो बेटा खून से लथपथ पड़ा था। नजदीक में दोनाली बंदूक पड़ी थी।
यह बंदूक उसके पिता राजेंद्र आरख की लाइसेंसी बताई गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय पुष्पेंद्र नशे में था और बंदूक भी ताला बंद बक्से में रखी थी। पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र ने बक्से का ताला तोड़कर बंदूक निकाली और खुद को गोली मार ली। सुचना पर कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पुष्पेंद्र की मां से पूछताछ कर बंदूक कब्जे में ले ली। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नशे की हालत में गोली मारकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें